फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी बिलावर के वार्ड नंबर 11 में वीरवार की शाम उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब तीन दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई। स्थानीय लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध जताया।
विज्ञापन

शाम करीब 8:00 बजे तक जब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो दर्जनों लोग अपने घरों से बाहर निकलकर मुख्य चौक पर एकत्रित हो गए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। लोगों का कहना था कि गर्मी के मौसम में बिजली की अनुपलब्धता ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, और विभाग की उदासीनता असहनीय हो गई है।
आधे घंटे तक स्थानीय युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने जमकर रोष जताया। रात 8:30 बजे से 9:00 बजे तक प्रदर्शनकारी डटे रहे। इसके बाद बिजली विभाग की टीम नया ट्रांसफार्मर लेकर मौके पर पहुंची और उसे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और अपने-अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें