कठुआ। विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के सदस्यों की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गए। रविवार को इस बैठक में मंदिर के सामुदायिक भवन के विकास सहित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत कर्नल एनसी बसोत्रा के नेतृत्व में एक 40 सदस्यीय सलाहकार समिति गठित की गई। जिसका उपाध्यक्ष यशपाल वर्मा को बनाया गया है।
इसके अलावा बैठक में मंदिर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें करतार वर्मा को अध्यक्ष, रवि कांत वर्मा को महासचिव, छज्जू राम को कोषाध्यक्ष, बोध राज वर्मा को सलाहकार के साथ-साथ रतन वर्मा, ओम प्रकाश और नीलम सलारिया को समिति का सदस्य चुना गया है। बैठक में एक क्रय समिति भी गठित की गई है जिसकी अध्यक्षता प्रकाश वर्मा और लेखापरीक्षा समिति की अध्यक्षता चूनी लाल वर्मा करेंगे।