फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में पीडीडी दैनिक वेतन भोगियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हड़ताल पर चल रहे बिजली कर्मियों से बात करते विधायक बनी डॉ. रामेश्वर सिंह।  - फोटो : kathua news
विज्ञापन
बनी। बिजली विभाग के दैनिक वेतन भोगियों ने बनी में जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि वर्षों से सेवा दे रहे दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया जाए और लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रदर्शनकारी कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च स्तर पर सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और आगामी विधानसभा सत्र में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, उनका हक बनता है कि उन्हें स्थायी किया जाए और उनकी मेहनत का पूरा पारिश्रमिक समय पर मिले। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें