फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोहग गांव में 6 किमी लंबीसड़क बनेगी, आने-जाने में होगी आसानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मांडली से कोहग गांव तक 6 किलोमीटर लंबी सड़क के विस्तारीकरण की योजना बनाई गई है। इस परियोजना से कोहग गांव और आसपास के इलाकों के हजारों निवासियों को पक्की सड़क सुविधा मिलेगी। इससे उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। इस सड़क निर्माण कार्य को नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) के तहत पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज रजवाल ने बताया कि इस परियोजना के लिए चार करोड़ 75 लाख रुपये की राशि इस्तेमाल की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों के नेटवर्क को बेहतर करने का प्रयास जारी है। इस सड़क पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे ग्रामीणों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इस सड़क को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय किए जाएंगे। पहले सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जाएगा ताकि बारिश के दौरान जलजमाव न हो। इसके साथ ही सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाएगा, जिससे सड़क को स्थिरता और मजबूती मिलेगी।

30 हजार से ज्यादा की आबादी को मिलेगा लाभ

इस सड़क के विस्तारित होने से डूगैन ब्लॉक की लगभग सात पंचायतों की 30,000 से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। धनु परोल, भटौडी, दलियां, कड़ेतर लाहड़ी, तुम्बु, सदरौता जैसे क्षेत्रों के लोगों को अब बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिलेगी, जिससे उनका दैनिक जीवन अधिक सुगम होगा।
विज्ञापन

इस सड़क का निर्माण लगभग 30 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति काफी खस्ता हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त सतह के कारण वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विस्तारीकरण कार्य पूरा होने के बाद यह मार्ग अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा। अभी मांडली से कोहग गांव पहुंचने में लगभग आधा घंटा लगता है, लेकिन सड़क के नए निर्माण के बाद यह दूरी सिर्फ 10 मिनट में तय की जा सकेगी।






स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं


राजेंद्र वर्मा पूर्व सरपंच ने बताया कि अब लोगों को गड्ढों में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। यह सड़क क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। मनोज सिंह निवासी, लाहड़ी के मुताबिक सरकार को पहाड़ी इलाकों की सभी कच्ची सड़कों पर ध्यान देना चाहिए और इसी तरह अन्य सड़क परियोजनाएं भी लानी चाहिएं। समरपदीप निवासी कोहग ने कहा, पहले खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को दिक्कत होती थी, लेकिन अब रोजाना हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। दुकानदार सुभाष गुप्ता ने कहा, सड़क निर्माण से व्यापार में भी तेजी आएगी और स्थानीय लोगों को यात्रा में समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें