फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर के वार्ड नंबर एक में रास्ते की हालत खस्ता, सरकार नहीं ले रही सुध

विज्ञापन
वार्ड एक के रास्ते की खस्ता हालत। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड एक में स्थित वन विभाग के डीएफओ कार्यालय और अन्य कई गांवों को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को आज तक सरकार ने पक्का नहीं किया। हर दिन इसी रास्ते से होकर सैकड़ों की संख्या में लोग जानूनू, जानोता, डलियां आदि गांवों की तरफ रुख करते हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से पुराने कच्चे रास्ते को पक्का करने की मांग को सरकार ने आज तक पूरा नहीं की। नतीजतन इस कच्चे रास्ते से गुजरते हुए लोगों को ठोकरें खानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पवन कुमार, हरबंस लाल, ओम प्रकाश, कमलेश कुमार, कृष्णकांत और किशोरीलाल ने बताया कि सरकार से इस कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए कई बार मांग की लेकिन आश्वासनों के सिवा आज तक कुछ हासिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले इस कच्चे रास्ते को बनाया गया था जिसे आज तक पक्का नहीं किया गया। लोगों ने बताया कि यूं तो सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन नगर कमेटी के वार्ड एक को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को आज तक सरकार पक्का नहीं करा पाई। उन्होंने कहा कि कई बार जोरदार बारिश होने पर इस कच्चे रास्ते पर फिसलन बढ़ जाती है जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर कमेटी बिलावर के वार्ड एक के लोगों ने सरकार से मांग की है कि वार्ड एक को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए जल्द कोई योजना बनाई जाए जिससे इस रास्ते पर आवागमन करने वाले को राहत मिल सके।
विज्ञापन


कोट
वार्ड एक को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए जल्द प्रस्ताव बनाया जायेगा।
-वीरेंद्र पाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें