रामकोट में निकाली कलश यात्रा।
- फोटो : kathua news
रामकोट। तहसील रामकोट के दुर्गा माता मंदिर काह नगरोटा गुजरू में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का आरंभ हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कथा वाचक विजय कृष्ण पराशर के साथ मिलकर इलाके में कलश यात्रा निकाली।
कथावाचक ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा ग्रंथ है जिसके अध्ययन और श्रवण के पश्चात किसी अन्य ग्रंथ के अध्ययन की आवश्यकता नहीं रह जाती। इस मौके पर कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना की। इसके साथ कथावाचक ने मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं को योग के महत्व भी समझाएं और अपनी दिनचर्या में योग को अपनाने की अपील की। कहा की भक्ति, ज्ञान और वैराग्य योग के द्वारा ही संभव हो सकती है।