फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में इसी साल दोगुनी होगी अनाज भंडारण की क्षमता

विज्ञापन
एफसीआई परिसर में कठुआ में नए स्टोर के लिए समतल की गई जमीन - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ में अनाज भंडारण की क्षमता इस साल दोगुनी होने जा रही है। भारतीय खाद्य निगम की ओर से कठुआ के अनाज भंडारण स्टोर की क्षमता को बढ़ाए का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक जहां कठुआ में 6264 मीट्रिक टन अनाज का भंडारण किया जा सकता था, वहीं अगले कुछ महीनों में इतना ही और अनाज भंडारण रेलवे रोड कठुआ के स्टोर में भंडारण किया जा सकेगा। छन्न अरोड़ियां में एफसीआई के पास आठ हजार मीट्रिक टन अनाज भंडारण की क्षमता है। इसके बाद जिले में कुल 20 हजार 528 मीट्रिक टन अनाज भंडारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन




भारतीय खाद्य निगम की ओर से वर्तमान में कठुआ जिले के एक लाख 9 हजार राशन कार्ड धारकों को भारत सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन उपलब्ध करवाया जाता है। इसमें मिड डे मील समेत सरकार की विभिन्न योजनाएं सरकारी विभाग के माध्यम से इस राशन की सप्लाई सुनिश्चित करती हैं। एफसीआई के माध्यम से सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर अनाज की खरीद सुनिश्चित करती है। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में अनाज का ज्यादातर आयात पंजाब से हो रहा है। ऐसे में जम्मू कश्मीर के किसानों की मेहनत को न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ हाथों हाथ खरीद केंद्राें से उठाया जाता है।



कठुआ में वर्तमान क्षमता को बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त स्टोर के साथ-साथ टॉवर फोकसिंग लाइट भी लगाई जा रही है। खास बात यह है कि भारत के अनाज का भंडारण करने वाले यह स्टोन इस साल तिरंगे के रंग में रंगे नजर आएंगे। एफसीआई की ओर से नई कलर कोडिंग भी जारी कर दी गई है। कठुआ जिले में हर महीने आठ से नौ सौ मीट्रिक टन चावल का वितरण विभिन्न योजनाओं के माध्यम से होता है। यही नहीं 18 सौ मीट्रिक टन गेहूं भी सरकारी स्टोर तक सार्वजनिक वितरण के लिए पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें