फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ से 45 जायरीन का दल हज यात्रा के लिए रवाना

Sun, 19 Apr 2026 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हज के अपनों को विदा करते हुए मु​स्लिम समुदाय के लोगसंवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिले से हज यात्रा के लिए 45 जायरीन का दल शुक्रवार देर रात रवाना हुआ। शहर की पारलीवंड मस्जिद से शुरू हुई यात्रा में जायरीन के परिजन और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन


इस मौके पर हज यात्रियों को विदा करने पहुंचे नेशनल काॅन्फ्रेंस के नेता शकील अहमद टोनी ने हज यात्रियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज खुशी का मौका है जिसमें कठुआ जिला से हज यात्रा के लिए यह दल रवाना हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार कठुआ जिला से कुल 63 जायरीन हज के लिए सऊदी अरब जा रहे हैं। इसमें से आज 45 जायरीन अपनी यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि हज पर जाकर वह पूरे समाज की खुशहाली के लिए दुआ करें। जायरीन में शामिल जकी अहमद ने कहा कि यह अल्लाह से हुकुम है जिसको अल्लाह ने तौफीक दी है। आज हमें हमें वहां जाने का मौका मिल रहा है जहां सबकी दुआ कुबूल होती है। हम अपने मुल्क में अमन और शांति की दुआ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें