फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाबा बर्फानी की यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह जारी

Sun, 19 Apr 2026 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंजीकरण काउंटर पर भारी संख्या में उमड़ रहे हैं भक्त
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बना हुआ है। बुधवार से जिले में भक्तों के पंजीकरण के लिए शुरू होने प्रक्रिया के तहत अब तक 178 भक्तों पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पंजीकरण प्रक्रिया के तहत 52 नए भक्तों ने इसके लिए दस्तावेजी प्रक्रिया को पूरी कर लिया है। इसके साथ अब तक जिले में होने वाले यात्रा पंजीकरण की संख्या 178 हो गई है। कठुआ मुख्यालय पर स्थापित पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच की शाखा में पंजीकरण केंद्र पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पंजाब नेशनल बैंक की कठुआ ब्रांच के प्रबंधक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि चंदनवाड़ी रूट से 05 पुरुष भक्तों ने और 3 महिला भक्तों ने यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। बालटाल रूट से 32 पुरुष और 12 महिला भक्तों ने यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें