फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीएम से बेस्ट लाइनमैन का अवार्ड पाने वाले भीम सिंह का किया स्वागत

Thu, 12 Mar 2026 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लाइनमैन भीम सिंह को सम्मानित करते हुए लोगजागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सम्मान पाकर लौटने पर बुधवार को कठुआ के लाइनमैन भीम सिंह का युवाओं ने स्वागत किया। रविकांत शर्मा और अनिल भारद्वाज ने बताया कि भीम सिंह को शनिवार जम्मू में लाइनमैन दिवस पर आयोजित समारोह में कठुआ का बेस्ट लाइनमैन अवार्ड दिया गया है। इसे पाकर वह काफी खुश और प्रोत्साहित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

भीम सिंह ने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री ने उनके काम को समझा और सम्मान दिया है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री ने लाइनमैनों को ड्यूटी पर काम करते हुए सुरक्षित सुरक्षा यंत्र भी देने का वादा किया है। इससे उनके काम करते समय अब सुरक्षा भी रहेगी और करंट लगने का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें