फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसोहली के अटल सेतु पर करवाई वॉकथान

Sun, 08 Mar 2026 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
महिला सप्ताह के तहत बसोहली में आयोजित वॉकाथन में भाग लेती छात्राएं व महिलाएं। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पांच स्कूलों की 90 छात्राओं सहित स्थानीय महिलाओं ने दर्ज करवाई सहभागिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। महिला सप्ताह के तहत बसोहली के अटल सेतु पर वॉकथान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण, फिटनेस और छात्राओं को खेल व शारीरिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना था। शनिवार को आयोजित वॉकथान में जोन बसोहली के पांच स्कूलों की लगभग 90 छात्राओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने सहभागिता दर्ज करवाई और महिला सप्ताह के उत्सव को सार्थक बनाया।
विज्ञापन

एडीसी पंकज बगोत्रा के निर्देशानुसार आयोजित वॉकथान के दौरान तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा, बीडीओ बसोहली राजेश कुमार उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन सीडीपीओ बसोहली राकेश कुमार की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर राजकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय बसोहली के प्राचार्य बृज भूषण शर्मा ने कहा कि वॉकथान ने महिला सप्ताह के उत्सव की भावना को जीवंत किया। उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को स्वस्थ रहने, आत्मविश्वासी बनने और खेल व सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जेडपीईओ बसोहली तारा सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें