फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिलाओं की उपलब्धियों और संघर्षों को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sun, 08 Mar 2026 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रामकोट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को महिलाओं की उपलब्धियों और उनके संघर्षों से जुड़ी रोचक कहानियों से अवगत करवाया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीडीसी विजयपुर की प्रधानाचार्य डॉ. आशु वशिष्ठ उपस्थित रही। उन्होंने आधुनिक समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और प्रगति की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक सुझाव भी दिए। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसमें निताक्षी और उसकी टीम नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि तानिया द्वारा विस्तृत पीपीटी से माध्यम से महिलाओं के योगदान को उजागर किया। वहीं रिचु और उसकी टीम की ओर से एक डोगरी सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की गई। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कौल ने महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को समाज में महिलाओं के योगदान का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, राधिका देवी और सीमा देवी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के अधिकारों और समानता की दिशा में हुए प्रयासों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें