फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला सप्ताह समारोह शुरु, महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को किया याद

Tue, 03 Mar 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
महिला दिवस के कार्यक्रमों की कड़ी में महिला ​डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। सं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज हीरानगर में समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। उपमंडल हीरानगर में महिला सप्ताह समारोह की शुरुआत हो गई है। डीसी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में राजकीय डिग्री कॉलेज हीरानगर में समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह की देखरेख में आयोजित इस समारोह में हाल के दिनों में आए जम्मू-कश्मीर सिविल सर्विसेज (ज्यूडिशियल) परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाले अंशुल शर्मा और आठवां स्थान हासिल करने वाली दीक्षा शर्मा मौजूद रही।
इस मौके पर एसडीएम हीरानगर ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण शिक्षा, कौशल विकास और समान अवसरों के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने प्रशासन की ओर से महिला कल्याण योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, दीक्षा शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्र-छात्राओं, खासकर बेटियों को मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जागरूकता सत्र, प्रेरक व्याख्यान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को रेखांकित किया गया। आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में सेमिनार, कार्यशालाएं, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। समारोह का समापन जीडीसी हीरानगर की प्रधानाचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर डीएसपी ऑपरेशंस पुष्पा राजपूत, तहसीलदार हीरानगर, सीडीपीओ, बीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्राध्यापक, विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें