फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवाओं ने दिखाया दमखम, प्रशासन ने दिया फिटनेस व नशामुक्ति का संदेश

Tue, 03 Mar 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हीरानगर में आयोजित खेल मुकाबलेविज्ञ​प्ति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
स्वस्थ राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र थीम पर जिला स्तरीय खेल स्पर्धा का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हीरानगर के समाधियां में मेरा युवा भारत, कठुआ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल स्पर्धा का शुभारंभ हो गया है। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के लिए कुल छह बड़े इवेंट शामिल थे। विभिन्न क्लबों और संस्थानों से आए 300 से अधिक प्रतिभागियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया।


उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम हीरानगर फुलेल सिंह बंद्राल, विशेष अतिथि डीएसपी ऑपरेशंस पुष्पा राजपूत के अलावा तहसीलदार हीरानगर अनूप कुमार, वॉलीबॉल एसोसिएशन कठुआ के अध्यक्ष कमल कुमार और राजेश गोस्वामी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिताओं में साई इंटरनेशनल स्कूल हीरानगर के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में हरिद्या बसोत्रा ने पहला स्थान हासिल किया जबकि रुद्र शर्मा और अभिवंश शर्मा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट में नमन चौधरी विजेता बने, नीलेश कश्यप दूसरे और कृष सैनी तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी में ग्रीन ग्रुप ने जीत दर्ज की और रेड ग्रुप उपविजेता रहा।
विज्ञापन

दो दिनों की प्रतियोगिता के दौरान होने वाले वॉलीबॉल मुकाबले में आठ टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में गारा क्लब ने बाबा धेरा क्लब को 2-1 सेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में अपर मेला ने मेहता क्लब को 2-1 सेट से मात दी। इस दौरान आयोजित होने वाले अन्य खेलों में बैडमिंटन, स्किपिंग रोप, 100 मीटर दौड़, शॉट पुट और रस्साकशी शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि वॉलीबॉल और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले 03 मार्च को खेले जाएंगे जिसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। आयोजन में भारती शर्मा, मास्टर पिंटू शर्मा, मास्टर क्रांति , निप्पू शर्मा और सुमित शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें