फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सागर पहलवान ने जीता बड़ी माली का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी कस्बे के वजूह नाला स्थित मैदान में शहीदों की याद में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। 14वीं बार होने वाले इस आयोजन में स्थानीय पहलवानों के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आए पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुए दंगल में एक के बाद एक हुए मुकाबले दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। दंगल की बड़ी माली का मुकाबला पंजाब के पहलवान सागर और जम्मू के पहलवान कन्हैया के बीच हुआ। इस मुकाबले में सागर पहलवान ने जीत हासिल की। वहीं, छोटी माली का मुकाबला स्थानीय पहलवान नन्नू और पंजाब के पहलवान छोटा बिनिया के बीच हुआ, जिसमें नन्नू पहलवान ने जीत हासिल की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे चिनाब टेक्सटाइल मिल के अधिकारी मनोज झा और आयोजकों ने बड़ी माली के विजेता सागर पहलवान को 21 हजार और नन्नू पहलवान को 11 हजार की नगद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें