फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम बनी के मुख्य बाजार में वाइन शॉप के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रही महिला रीना देवी निवासी कछीर, तहसील बनी को टक्कर मार दी। हादसे में रीना देवी घायल हो गईं और उन्हें तुरंत सीएचसी बनी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शाम लगभग 6 बजे मंगलूर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार नरिंदर शर्मा (23 वर्ष) निवासी हमीरपुर, राजबाग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपजिला अस्पताल हीरानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा शाम साढ़े छह बजे बनी-बसोहली सड़क पर सतसर के पास हुआ। इसमें एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विक्रम कुमार पुत्र दीवान चंद निवासी पेपड़ी (सियारा), तहसील बनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल बनी में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें