फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग

Wed, 18 Feb 2026 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- एडीसी कठुआ से मिले प्रतिनिधिमंडल ने हेरोइन पर रोक, राजस्व रिकॉर्ड सुधार और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई
विज्ञापन




कठुआ। जिला मुख्यालय से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में हीरोइन के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को विभिन्न गांवों से आए लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी विश्वजीत सिंह से मुलाकात कर इस पर कड़ी कार्रवाई की अपील की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे बरवाल गांव के पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि युवाओं में नशीले पदार्थों का बढ़ता प्रचलन आतंकवाद से भी गंभीर चुनौती बन गया है। हर रोज नए युवा इसकी लत का शिकार हो रहे हैं जबकि कठुआ में स्थापित डी-एडिक्शन सेंटर भी पर्याप्त सुविधाओं से लैस नहीं है। उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन में आ रही कमियों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के समाधान के लिए सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटान पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई से निचले इलाकों में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि किसान खेती करने में असमर्थ हो रहे हैं। यदि इस पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो आने वाली पीढ़ियों को जंगलों का अस्तित्व समझाना भी कठिन हो जाएगा।
इस मौके पर शहर के नायब सरपंच विकास उपाध्याय ने जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं की भर्ती जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से किए जाने की मांग उठाई। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और स्थानीय युवाओं के हित में बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में लोगेट गांव के पूर्व नायब सरपंच सतपाल चौधरी, शशिपाल, विजय कुमार, जगदीश राज, अजय कुमार, सूबेदार लेख सिंह, जोगिंदर सिंह और कैप्टन प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें