पर्यटन विभाग ने सुकराला गांव के पास श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए किया था निर्माण
बिलावर। हाल ही में पर्यटन विभाग की ओर से सुकराला गांव के पास बनाए गए व्यू प्वाइंट को शरारती तत्वों ने क्षति पहुंचाई है। 10 फरवरी 2026 को बिलावर डुग्गन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस व्यू प्वाइंट का निर्माण कार्य पूरा किया था मगर कुछ ही दिनों बाद शरारती तत्वों ने टाइल को क्षति पहुंचाई है।
सन्नी खजूरिया, सुनील शर्मा, नरेंद्र कुमार और संजू ने बताया कि सरकार ने सुकराला गांव में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए यह व्यू प्वाइंट निर्मित किया था। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की मानसिकता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती हैं। लोगों ने मांग की है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।