कठुआ। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को दो महिलाओं और एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। सभी को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
पहला मामला बिलावर के धर्मकोट का है, जहां 34 वर्षीय शमशाद बानो पत्नी मोहम्मद जावेद ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी बिगड़ी हालत को देख परिजनों ने उसे उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी कठुआ रेफर किया गया।
दूसरा मामला नगरी क्षेत्र के गांव भागे चक का है। यहां 35 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी पूरन चंद ने कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया। इसे परिजनों ने जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। वहीं, एक अन्य घटना पंदराड़ गांव में हुई। जहां 29 वर्षीय युवती ने कोई अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे भी तुरंत जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज का अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।