कठुआ। सोमवार दोपहर जखोल के दन्नी रत्ती मैदान में एक पाकिस्तानी नोट मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा इलाके से निकलते समय यह नोट मैदान में देखा गया। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी 50 रुपये का यह नोट पुलिस पोस्ट जखोल को सौंप दिया गया है। पुलिस की ओर से हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। उधर, जखोल और इसके आसपास का इलाका आतंकी और आतंकी मददगारों की मूवमेंट के लिहाज से भी बेहद संवेदनशील रहा है। ऐसे में पुलिस भी इलाके में जांच में जुट गई है।