फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिक्षकों को समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने पर किया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर जोन के शिक्षकों के लिए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) पर सोमवार को एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जोन के 60 शिक्षकों ने भाग लिया। जिन्हें समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने की जानकारी दी गई। गवर्नमेंट हाई स्कूल लखनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के प्रधानाचार्य व अतिरिक्त प्रभार जोनल शिक्षा अधिकारी लखनपुर जतिंदर सेठी के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण रहे। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे लचीली शिक्षण पद्धतियां अपनाएं और बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाएं। इसमें हाईस्कूल लखनपुर की शिक्षिका सत्यदीप शर्मा, विवेक शर्मा और विनी शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों को सीडब्ल्यूएसएन की पहचान और मूल्यांकन, कक्षा प्रबंधन, व्यक्तिगत शिक्षा योजनाओं का निर्माण, शिक्षण सामग्री और सहायक उपकरणों के उपयोग पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। इस दौरान केस स्टडी और संवादात्मक सत्रों का भी विशेष क्रम रहा। कार्यक्रम का संचालन कमल खजूरिया ने किया। इस अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को खेल किट भी वितरित की गईं। जिससे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित सभी विद्यार्थी खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें