फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिवरात्रि के उपरांत विभिन्न मंदिरों में भंडारों के आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी जगह-जगह होने वाले कार्यक्रम जारी है। सोमवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में पर्व के चलते भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। शहर के कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री महाकालेश्वर शिव-दुर्गा मंदिर में आयोजित भंडारे का शुभारंभ कंजक पूजन के साथ किया। दोपहर करीब एक बजे शुरू होने वाला भंडारा शाम 4 बजे तक जारी रहा। इस दौरान हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह पटेल नगर स्थित शिव मंदिर और प्रवेशद्वार लखनपुर में शिवशक्ति सेवा मंडल की ओर से भंडारों को आयोजन किया गया। यहां भी बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें