फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लखनपुर इलेवन और बिलावर इलेवन की टीमें जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला प्रशासन कठुआ एवं आबकारी विभाग के सहयोग से आयोजित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन जारी है। नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश युवाओं के माध्यम से प्रसारित करने के उद्देश्य जारी चैंपियनशिप के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें लखनपुर इलेवन और बिलावर इलेवन की टीमों ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन

सुबह के सत्र के पहले मैच में लखनपुर इलेवन और नगरी इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें टॉस जीतकर लखनपुर इलेवन की टीम ने गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी नगरी इलेवन को इस मुकाबले में लखनपुर इलेवन की घातक गेंदबाजी का सामना करना पड़ा और पूरी टीम 47 रन पर पैवेलियन लौट गई। इस पारी में नगरी की ओर से अर्जुन ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। इस छोटे लक्ष्य को हासिल करने उतरी लखनपुर इलेवन के बल्लेबाजों ने आक्रमक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते तीसरे ओवर में लक्ष्य हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की।
वहीं दोपहर के बाद खेले गए दूसरे मैच में सल्लन इलेवन और बिलावर इलेवन की टीमें आमने-सामने हुईं। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बिलावर ने 118 रन बनाए, जिसमें रेहान का अर्धशतक अहम रहा। इस मैच में सल्लन के तेज गेंदबाज साहिल ने पांच विकेट झटके, लेकिन 119 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी सल्लन इलेवन की पूरी टीम 78 रन पर सिमट गई और बिलावर ने मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर इंडस्ट्रीज एंड काॅमर्स विभाग के संयुक्त निदेशक चांद किशोर शर्मा ने सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली बिलावर इलेवन की टीम की हौसला अफजाई करते हुए प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के लिए आबकारी विभाग को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें