फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर बस स्टैंड पर दो मजदूरों में झगड़ा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर वीरवार शाम 6:00 बजे प्रवासी मजदूरों में झगड़ा हो गया। मामला लेन-देन का बताया जा रहा है। वीरवार शाम मुख्य बस स्टैंड पर साथ खड़े दो प्रवासी मजदूरों के गुट आपसी लेनदेन को लेकर बहसबाजी करने लगे। अचानक मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें दो प्रवासी मजदूरों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बस स्टैंड पर मौजूदा स्थानीय दुकानदारों ने मामले में हस्तक्षेप किया और मामला शांत करवाया। इस बात की जानकारी बिलावर पुलिस थाने में दी। जानकारी मिलते ही जम्मू कश्मीर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी प्रवासी मजदूरों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें