वन विभाग ने प्रतिबंधित पॉलीथिन की खेप बरामद कीसंवाद
- फोटो : एम्स में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण व तम्बाकू निषेध पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
कठुआ। वन विभाग ने अवैध रूप से जम्मू-कश्मीर लाई जा रही प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया है। कार्रवाई के तहत 118 बोरियों में भरी पाॅलीथिन और ट्रक को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रेंज अधिकारी नितिन खजूरिया के नेतृत्व में कठुआ वन रेंज की टीम ने शुक्रवार सुबह 5:40 बजे भागथली कीरियां रोड पर नाका जांच के दौरान एक ट्रक को रोका।
जांच में पाया गया कि वाहन में प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग के 118 बोरे अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। इसके बाद तत्काल कार्रवाई की और ट्रक के साथ पॉलिथीन को कब्जे में ले लिया है। रेंज अधिकारी नितिन खजूरिया ने बताया कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर नॉन-बायोडिग्रेडेबल मेटेरियल (मैनेजमेंट, हैंडलिंग एंड डिस्पोजल) एक्ट 2007 और 2009 के प्रावधानों के तहत की गई है। साथ ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 और संशोधित नियम 2021 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वन विभाग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्रतिबंधित गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्री के उपयोग, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कानूनों का पालन कराया जाएगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी उल्लंघन की सूचना विभाग को दें। संवाद