कठुआ। लखनपुर थाना क्षेत्र के तहत महताबपुर इलाके से खेत में संदिग्ध अवस्था में युवक बेसुध पड़ा मिला। मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। लोगों ने बेहोश युवक को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से युवक को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। युवक की पहचान धीरज कुमार (29) पुत्र मनोहर लाल निवासी गांव कोठी जागीर मेहताबपुर कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद