फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया कुष्ठ रोग उन्मूलन का संकल्प

Sat, 31 Jan 2026 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कुष्ठ रोग निवारण की शपथ लेते हुएस्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी और कर्मचारी संवाद
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया
विज्ञापन

कठुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने कुष्ठ रोग उन्मूलन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को याद किया गया।



वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना ने कुष्ठ जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो आमजन में रोग के प्रति जागरूकता फैलाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी कठुआ, डॉ. उत्तम चंद ने कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण, फैलाव, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना के निर्देशन में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। 13 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा वर्कर गांवों, स्कूलों और जनसभाओं में पंपलेट, पोस्टर आदि वितरित कर लोगों को रोग की शीघ्र पहचान और उपचार के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना ने बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से निवारण योग्य है और इसे सामाजिक कलंक के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देर से पहचान और उपचार से विकलांगता हो सकती है जबकि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बहु-औषधि उपचार (एमडीटी) निशुल्क उपलब्ध है। लिहाजा अगर किसी को भी इस रोग की शिकायत है तो वह अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जकार अपनी जांच करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें