फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नाके पर वाहन की चपेट में आने से एसपीओ घायल

Sat, 31 Jan 2026 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कीड़िया गंडयाल पुलिस नाके पर एक टेंपो ट्रैवलर ने तैनात एसपीओ को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी चालक की पहचान गुरपिंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी बाबा दीप सिंह नगर जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह अपने टेंपो ट्रैवलर पर पठानकोट से कठुआ की ओर आ रहा था। वाहन जैसे ही नाके पर पहुंचा तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ड्यूटी पर तैनात एसपीओ परवीन कुमार को चपेट में ले लिया जिससे वह घायल हो गए। पुलिस टीम ने घायल एसपीओ को तुरंत उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें