फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रंगबिरंगी पतंगों से सजा बाजार, युवा डोर काटने के लिए तैयार

Wed, 21 Jan 2026 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर में बसंत पंचमी से पहले पतंगों की खरीदारी करते लोग संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शौकीनों ने शुरू किए मर्जी की पतंग और मांझे खरीदने
विज्ञापन

दुकानों पर सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की, बच्चे भी पीछे नहीं



कठुआ। बसंत पंचमी इस बार 23 जनवरी को मनाया जाएगा। रंगबिरंगी पतंगों से बाजार सज गया है और शौकीन डोर काटने के लिए तैयारी कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह सजी दुकानों में रंगबिरंगी पतंगें हर किसी को आकर्षित कर रही हैं। युवाओं ने मर्जी की पतंग और मांझे खरीदने शुरू कर दिए हैं। शहर का आसमान एक बार फिर रंगबिरंगी पतंगों से पटने का अनुमान है।

दुकानों पर सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है लेकिन इसमें बच्चे भी पीछे नहीं हैं। प्रौढ़ भी इस पर्व पर पतंगबाजी कर पुराने दिनों की याद को ताजा करने के लिए खरीदारी में लगे हुए हैं। इस बार ऑपरेशन सिंदूर के संदेश वाली पतंगों के अलावा क्रिकेट स्टार खिलाड़ियों के चित्रों वाली पतंगें युवाओं को भा रही है। मोटू पतलू, डोरेमोन और कार्टून वाली पतंग बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। कई लोग पर्व पर घरों को सजाने के लिए तितली, कमल के फूल और लंबी पूंछ वाले ड्रेगन पतंग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में बसंत पंचमी पर बच्चों के साथ-साथ बड़े भी पतंगबाजी करते हैं। कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को पहले ही सजा लिया है। अभी से खरीदारी शुरू हो चुकी है। इस बार बसंत पंचमी पर दोस्तों के साथ पतंग उड़ाएंगे।
विज्ञापन

- विक्रांत सिंह, पतंगबाजी शौकीन

कोट


इस बार सिर्फ पारंपरिक कागज के साथ चमकीले कागज से बनी छोटी-बड़ी हर साइज में पतंगें उपलब्ध हैं। ज्यादातर ग्राहक छोटी पतंगें खरीद रहे हैं। पर्व से पहले जिस तरह का उत्साह दिख रहा है इससे उम्मीद है कि इस बार बसंत पंचमी पर पतंगों का कारोबार अच्छा रहेगा।

- राहुल बावा, पतंग विक्रेता कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें