फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला वर्ग की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज से

Wed, 21 Jan 2026 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी 27 से 30 जनवरी तक तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महिला वर्ग के तीन दिवसीय चयन ट्रायल मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। यह 21 से 23 जनवरी तक इंडोर स्टेडियम कठुआ में करवाए जाएंगे। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. कुलदीप गुप्ता के अनुसार ट्रायल के माध्यम से 72वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 27 से 30 जनवरी तक तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने बताया कि महिला खिलाड़ियों के लिए वजन पात्रता मानदंड 75 किलोग्राम या उससे कम निर्धारित किया गया है जबकि आयु को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं रखा गया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के सभी जिलों और क्लबों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत खिलाड़ियों को ट्रायल्स में भाग लेने के लिए भेजें। ट्रायल में केंद्र सरकार या अर्धसैनिक बलों में कार्यरत महिला खिलाड़ी भी भाग ले सकती है। लिहाजा उनके पास अपने संबंधित विभाग से अनुमति पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। केवल खिलाड़ी ट्रायल्स में भाग लेने के पात्र होंगी जो जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र सरकार के विभागों में कार्यरत हैं। ट्रायल्स में भाग लेने वाली सभी पात्र खिलाड़ियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। इसमें दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की दो फोटोकॉपी, माता-पिता से अनापत्ति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए विभागीय अनुमति पत्र, सीएमओ द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया का पंजीकरण कार्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें