फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुरस्कार मिलने के बाद निवास स्थान पहुंचे विधायक का लोगों ने किया स्वागत

Mon, 19 Jan 2026 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
भारत गौरव पुरस्कार मिलने के बाद पार्टी कार्यालय रामकोट में लोगों का आभार जताते विधायक सतीश शर्म
विज्ञापन
रामकोट। भारत गौरव पुरस्कार मिलने के बाद पार्टी कार्यालय व निवास स्थान पहुंचे बिलावर के विधायक सतीश कुमार का रविवार को रामकोट में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पार्टी कार्यालय रामकोट में समारोह का आयोजन किया गया इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और विधायक को पुरस्कार मिलने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विधायक सतीश शर्मा ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह विधानसभा के चौतरफा विकास के लिए प्रयासरत हैं और इसके लिए जी जान से लगे रहेंगे। गौरतलब है कि विधायक सतीश शर्मा को बिलावर निर्वाचन क्षेत्र के समग्र विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए द ललित होटल, चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिष्ठित भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार के माध्यम से विधायक सतीश शर्मा की कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्यता मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें