फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धार्मिक आस्था के साथ मनाई मकर संक्रांति

Thu, 15 Jan 2026 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने सुबह-सुबह जल स्रोतों पर पहुंचकर स्नान किया और इसके बाद दान और पूजा-पाठ की परंपरा का निर्वहन किया।बुधवार को लोगों ने मंदिरों में माथा टेका और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

कई लोगों ने कुल देवी-देवताओं के स्थान पर जाकर नया अनाज चढ़ाया और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। डोगरा परिवारों में बेटियों के घर खिचड़ी भेजने की प्रथा है, जिसे लोग दिन भर निभाते दिखे। लेकिन इस बार एकादशी होने के कारण पर्व पर उतनी धूम नही देखने को मिली है।
पर्व के चलते शहर के रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान माता सुरसा मंदिर में सुबह विधि-विधान से पूजन किया गया और शाम को जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित अभितेष शर्मा की अगुवाई में देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें