फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर के तीन स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष और 12 को मिलेगी चहारदीवारी

Thu, 15 Jan 2026 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग से मिली मंजूरी, स्कूलों के ढांचागत विकास पर खर्च होंगे 1.25 करोड़ रुपये
विज्ञापन

कठुआ। शिक्षा विभाग ने बिलावर क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए समग्र शिक्षा के तहत अहम कदम उठाया है। इसके लिए विभाग इलाके के 12 स्कूलों की चहारदीवारी का निर्माण करवाएगा। साथ ही तीन स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष और एक स्कूल की मरम्मत का कार्य करवाने की भी योजना है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन स्कूलों के ढांचागत विकास के लिए 1.35 करोड़ रुपये राशि खर्च की जाएगी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन बिलावर को सौंपी गई है। सभी स्कूलों की चहारदीवारी के निर्माण के लिए लगभग तीन माह का समय निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए नौ महीने का समय रखा गया है। पहाड़ी इलाकों के कई स्कूलों में चहारदीवारी न होने के कारण जंगली जानवरों और आवारा मवेशियों का स्कूल परिसर में प्रवेश बना रहता था। इससे न केवल परिसर की स्वच्छता प्रभावित होती थी बल्कि कई बार विद्यार्थियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती थी। चहारदीवारी निर्माण के बाद इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इन स्कूलों में बढ़ी ढांचागत सुविधाएं

स्कूल का नाम निर्माण कार्य राशि
1. गर्ल्स प्राइमरी स्कूल परनाला अतिरिक्त कक्षा कक्ष 10.42 लाख
स्कूल चहारदीवारी 7.37 लाख
2. मोबाइल प्राइमरी स्कूल धरालता अतिरिक्त कक्षा कक्ष 10.42 लाख
चहारदीवारी 7.37 लाख
3. हाई स्कूल चुनेरा अतिरिक्त कक्षा कक्ष 17.45 लाख

4. हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन मरम्मत कार्य 4.30 लाख
चहारदीवारी 9.22 लाख

5. प्राइमरी स्कूल धार घाटी चहारदीवारी 7.41 लाख
6. प्राइमरी स्कूल थिंगन चहारदीवारी 7.39 लाख
7. मिडिल स्कूल जखानू चहारदीवारी 7.41 लाख
8. प्राइमरी स्कूल गढ़ चहारदीवारी 7.41 लाख
9. प्राइमरी स्कूल सुरारा चहारदीवारी 7.41 लाख
10. हाई स्कूल देहोटा चहारदीवारी 9.25 लाख
11. मिडिल स्कूल पलाई चहारदीवारी 7.42 लाख
12. प्राइमरी स्कूल कट्टल चहारदीवारी 7.41 लाख
13. गर्ल्स प्राइमरी स्कूल बिरल चहारदीवारी 7.36 लाख

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें