बरमोता में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। स्रोत जागरूक प
- फोटो : reasi news
कठुआ। मेरा युवा भारत कठुआ की ओर से एमजेएम स्पोर्ट्स क्लब बरमोता के सहयोग से राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और युवा शामिल हुए।
आम लोगों को स्वामी विवेकानंद जी के योगदान और त्याग के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा ली। उन्होंने युवाओं को बताया कि कैसे उन्होंने विचारों और कर्मों से समाज में नई चेतना और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हाई स्कूल बरमोता के प्रभारी हेडमास्टर ने दूरदराज क्षेत्र में इस तरह का आयोजन होने पर स्थानीय जनता ने क्लब की सराहना की। एमजेएम स्पोर्ट्स क्लब बरमोता के चेयरमैन ने कहा कि इस आयोजन की सफलता संगठित प्रयासों और जनता के सहयोग से संभव हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करवाए जाएंगे।