फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राजस्व समीक्षा बैठक में एसडीएम ने अधिकारियों से ली जानकारी

Tue, 13 Jan 2026 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा प्रक्रिया के तहत राजस्व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम फुलैल सिंह ने की। बैठक में उपमंडल की तीनों तहसीलों के तहसीलदार, पटवारी और गिरदावर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें कर्मचारियों की स्थिति, ऑनलाइन सेवा वितरण, कोर्ट केस, रिमांड केस, अतिक्रमण और जन शिकायतों के निस्तारण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, लघु सिंचाई जनगणना, एसवीएएमआईटीवीए योजना की लंबित मामलों और लंबित भूमि मुआवजा प्रकरणों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी सेवाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और सभी लंबित कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें