फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गर्भवती को पालकी में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

Tue, 13 Jan 2026 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले - डल बजोही पंचायत के मियाड गांव को सरकार ने आज तक सड़क से नहीं जोड़ा, कई बार लगा चुके गुहार, नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

बिलावर। डल बजोही पंचायत के मोहल्ला मियाड में सड़क के अभाव में गर्भवती महिला को परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने सात किलोमीटर तक पालकी में उठाकर सड़क तक पहुंचाया। नानगला से निजी वाहन का सहारा लेकर गर्भवती को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।
लोगों ने बताया कि डल बजोही पंचायत के मियाड गांव को सरकार आज तक सड़क से नहीं जोड़ पाई है। ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचाने के लिए सात किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करना पड़ता है। स्थानीय महिला शोशी देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो सड़क न होने से परिजन एंबुलेंस को भी फोन नहीं कर पाए। इसके चलते परिजनों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से गर्भवती महिला को पालकी के सहारे दुर्गम रास्ते से होकर अस्पताल पहुंचाया। सात किलोमीटर दुर्गम रास्ते से होकर ग्रामीणों ने महिला को सड़क तक पहुंचाया जहां से उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए निजी वाहन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानगला गांव में पहुंचने के बाद गर्भवती महिला को निजी वाहन का सहारा लेकर उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया। समाज सेवी पूरन सिंह, अशोक कुमार, राकेश कुमार, महेंद्र, पवन और मक्खन ने बताया की मियाड गांव को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया। नतीजतन गांव की 500 से अधिक आबादी को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। लोगों ने बताया कि अगर उनके गांव में कोई बीमार हो जाए तो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और मरीज को पालकी में बिठाकर कई घंटे पैदल सफर कर सड़क तक पहुंचाते हैं।लोगों ने कहा कि उनका गांव सड़क संपर्क से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर है और गांव में रह रहे करीब 100 परिवार किसी के बीमार होने या महिला को प्रसव पीड़ा होने पर पालकी या घोड़े-खच्चरों से मरीज को सड़क संपर्क तक ले जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार सांसदों, विधायकों और अन्य कई आला अधिकारियों से मियाड गांव में सड़क निर्माण करने के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द मियाड गांव को सड़क संपर्क से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें