फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर को किया सम्मानित

Mon, 12 Jan 2026 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में सब इंस्पेक्टर के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए  हौटार पंचायत
विज्ञापन
बिलावर। हौटार पंचायत के निवासी सब इंस्पेक्टर रोशन लाल शर्मा को भारत सरकार और राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया गया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में सब इंस्पेक्टर के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। 7 जनवरी 2026 को चंडीगढ़ में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सब इंस्पेक्टर को सम्मानित किया। देश की रक्षा के लिए सरहद पर बेहतरीन सेवाएं देने, उनके साहस, सम्मान और समर्पण के लिए उन्हें उप राज्यपाल ने सम्मानित किया। सब इंस्पेक्टर रोशन लाल की उपलब्धि पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। लोग उनके घर पहुंच कर उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां देने पहुंचे। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने बतौर सब इंस्पेक्टर भारत के अलग-अलग राज्यों में सेवाएं दीं हैं। उन्होंने बताया कि 31 में 2025 में वह हिमाचल से सेवानिवृत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें