किशनपुर में मैन ऑफ़ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते किशनपुर गांव के वरिष्ठ नागरिक ।स्रोत संव
बिलावर। किशनपुर प्रीमियर लीग सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच शाहराज इलेवन और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें शाहराज क्रिकेट क्लब ने प्रतिद्वंदी टीम को 8 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
दूसरा मैच कठुआ इलेवन और गढ़ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें गढ़ की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया और कठुआ की टीम को बल्लेबाजी करने को कहा। निर्धारित 12 ओवर के मैच में कठुआ की टीम ने चार विकेट गंवाकर 163 रन बनाए। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 106 नहीं बना सकी। कठुआ की टीम ने 57 रनों से मैच जीत कर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। आयोजकों ने बताया कि बुधवार 7 जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कठुआ इलेवन और शाहराज लायंस की टीमों के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को 70000 रुपये की नकद राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी और प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज गेंदबाज और फील्डर को भी इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।