फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने जीता तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला

Tue, 06 Jan 2026 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पुलिस मॉटियर्स टी-20 के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शॉट लगाने के दौरान क्लीन बोल्ड हुआ बल्
विज्ञापन
पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में 8 विकेट से हारी केजीएफ इलेवन की टीम
विज्ञापन



कठुआ। जिला के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 14वीं पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
इसमें दिन का एकमात्र मुकाबला केजीएफ इलेवन और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर केजीएफ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से राघव ने 19 गेंदों पर 25 रन बनाए जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे जबकि आकाश तोमर ने 22 गेंदों पर 15 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 9.4 ओवरों में 95 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम ने केवल दो विकेट गंवाए। बल्लेबाज अश्वनी छिल्लर ने 23 गेंदों पर 41 रन बनाए जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। आर्यन ने 21 गेंदों पर 28 रन बनाए। इसी तरह हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अश्वनी छिल्लर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें