फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान का नाम जपने से बैकुंठ धाम को प्राप्त होता है प्राणी : सुनील शास्त्री

Tue, 06 Jan 2026 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
श्री राम मंदिर सूखा तालाब देवल में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालु। स्रोत
विज्ञापन
बिलावर। सूखा तालाब देवल के श्री राम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। कथावाचक सुनील शास्त्री ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाए जिसमें सुदामा चरित्र के विशेष महत्व पर कथावाचक ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम जपने से प्राणी बैकुंठ धाम को प्राप्त होता है।
विज्ञापन

पंडितों की ओर से हवन का आयोजन किया गया जिसमें जजमान और श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। दोपहर 1:00 बजे पूर्ण आहुति के बाद सबसे पहले भगवान लक्ष्मी नारायण को भोग लगाया गया जिसके बाद भंडारा लोगों के लिए खोल दिया गया। भंडारे में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर भक्तों ने भजन संकीर्तन का आयोजन किया। दोपहर 1:00 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी रहा।
देवल गांव के उत्तम बैंक्वेट हॉल में जारी श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन कथावाचक नरेश अभिमन्यु महाराज ने लोगों को प्रवचन सुनाकर निहाल किया। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनने मात्र से कई प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें