किशनपुर में मैन ऑफ़ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत संवाद।
- फोटो : हारी पार्क स्थित बीओबी की मुख्य शाखा।
किशनपुर प्रीमियर लीग सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
बिलावर। किशनपुर प्रीमियर लीग सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम ने सेरी मुनी की टीम को 13 रनों से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में रॉयल क्रिकेट क्लब ने नौ विकेट गंवाकर 92 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरी मुनी की टीम 12 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर केवल 79 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 13 रन पीछे रह गई।
रॉयल क्रिकेट क्लब ने 13 रन से मैच जीतकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रॉयल क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी करूण ने 23 रन बनाए और दो विकेट लिए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजक संजीत, रिक्की, सुमित, देवेंद्र, इंद्रजीत, अतुल और विवेक ने बताया कि सोमवार को किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला और दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले और दूसरे सेमीफाइनल में विजेता रहने वाली टीमों का फाइनल मुकाबला सात जनवरी बुधवार को होगा।