फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वार्ड 10 से बेड़िया पत्तन जाने वाला रास्ता खस्ताहाल, लोगों ने जताया रोष

Mon, 05 Jan 2026 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर के वार्ड 10 में सड़क पर होने वाले जलभराव पर रोष जताते स्थानीय। संवाद
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 10 से बेडि़या पत्तन को जाने वाले खस्ताहाल रास्ते को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है। रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कार्य करवाने और नालियों से निकलने वाले दूषित पानी का उचित बंदोबस्त करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि नाले के दूषित पानी से स्कूली बच्चों को निकलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क के बीचोबीच जमा होने से सड़क इतनी खस्ताहाल हो गई है कि वहां से निकला मुश्किल हो गए हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस कारण हर दिन सड़क हादसे की आशंका रहती है। प्रदर्शन में शामिल ओम प्रकाश ने बताया कि शहर के शास्त्री नगर और सावन चक से निकलने वाले गंदा पानी सड़क के बीचोबीच बह रहा है। इससे पूरा रास्ता खराब हो गया है। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सुरेश कुमार भंडारी ने बताया कि इस खस्ताहाल मार्ग की समस्या को लेकर कई बार पहले मौजूदा विधायक के भी संज्ञान में ला चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी मार्ग पर स्थित स्कूली बच्चों को पानी से निकलने में परेशानी होती है और कई बार सड़क हादसे से कई लोग घायल हो चुके हैं लेकिन प्रशासन सड़क निर्माण को लेकर सामने नहीं आ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जिला उपायुक्त से अपील की है कि जल्द से जल्द इस खस्ताहाल सड़क की दशा को सुधारा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाले का पानी बरसात में लोगों के घरों में घुस जाता है। उनकी मांग है कि गंदे पानी के लिए नाले का निर्माण कर सड़क का मरम्मत कार्य करवाया जाए। इस मौके पर कुलदीप कुमार शर्मा, गुलाम रसूल, ओम प्रकाश, प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।

शहर के वार्ड 10 में सड़क पर होने वाले जलभराव पर रोष जताते स्थानीय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें