फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अलग-अलग घटनाओं में दाे महिलाओं ने निगला जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुई घटनाओं में दाे महिलाओं ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां एक की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन

पहली घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर की है। जहां एक 20 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे परिजनों ने देर रात जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। महिला की पहचान सलीमा पत्नी सरदार अली निवासी बसंतपुर के रूप में हुई है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
वहीं, एक अन्य मामला गांव माहीचक का है, जहां 26 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद परिजनों ने उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। महिला की पहचान बेबी देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी माहीचक कठुआ के रूप में हुई है। जिसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें