फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट में कृषि विभाग जोन नगरोटा गुजरू की ओर से रविवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कृषि विभाग की ओर से सर्वप्रथम राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा गुजरू में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत गलक में भी कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत आमुआला में भी कृषि विभाग के कर्मचारियों की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अभियान के पहले दिन लगभग 200 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया और सरकार की ओर से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की।
कृषि अधिकारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि केंद्र की ओर से किसानों के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। इसके अंतर्गत किसानों को उनकी आय को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक करना और केंद्र की विभिन्न योजनाओं का जमीनी स्तर पर किसानों तक लाभ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य रहा। वहीं सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर रवि शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन समेत उन्नत कृषि तकनीक, कृषि विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं व नीतियों की जानकारी प्रदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत रामकोट की अलग-अलग पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि इलाके के किसान सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर इन योजनाओं का लाभ ले सकें।
अधिकारी ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 2 जून को रामकोट के लाखड़ी, थड़ाकलवाल और गुड़ा कल्याल में कार्यक्रम कृषि विभाग की ओर से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें