फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में लाइव वेबकास्टिंग से जुड़े किसान

विज्ञापन
कार्यक्रम में लगे स्टाल का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : katra
विज्ञापन
कठुआ। पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम की लाइव वेबकास्टिंग के लिए कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र की तरफ से योजना की 19वीं किश्त के रूप में देश के 9.8 करोड़ किसानों के लिए 22,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। इनमें कठुआ जिले के 56 हजार किसान शामिल हैं। कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी जम्मू के कुलपति डॉ. बी.एन. त्रिपाठी और निदेशक विस्तार डॉ. अमरीश वैद के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में केवीके कठुआ के प्रमुख वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ. विशाल महाजन ने अतिथियों का स्वागत किया और कृषि में उद्यमिता और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए केवीके के प्रयासों को उजागर किया। वहीं, कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने लाइव वेबकास्टिंग की अध्यक्षता करते हुए किसानों के साथ बातचीत की। उन्होंने केंद्र सरकार की किसानों के लिए की गई पहलों की सराहना की और अधिक मुनाफा कमाने के लिए विशेष उत्पादों के क्लस्टर विकसित करने के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर अन्य प्रमुख वक्ताओं में मुख्य कृषि अधिकारी संजीव राय गुप्ता और मुख्य बागवानी अधिकारी अश्वनी शर्मा ने कृषि क्षेत्र के लिए सरकारी समर्थन की जानकारी दी। उन्होंने कृषि में विविधता और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन



समारोह में डॉ. भारत भूषण ने जिले के प्रगतिशील किसानों और कृषि महिलाओं को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन मुख्य वैज्ञानिक (ए.ई) डॉ. बर्जेश अजरावत के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें