कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजबाग के पास कार और आटो के बीच भिड़ंत हो गई। सोमवार सुबह हुई इस घटना में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, वहीं एक अन्य हादसा लखनपुर में हुआ। यहां मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक 70 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया है। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
राजबाग में हुई घटना में घायल हुई छात्राओं की पहचान 12 वर्षीय दिव्यांशी पुत्री शमशेर सिंह और 13 वर्षीय श्वेता पुत्री प्रभात सिंह दोनों निवासी पम्बड़वां के रूप में हुई है। घायल छात्राओं के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब वह आटो में सवार होकर स्कूल जा रही थीं। वहीं, लखनपुर में मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए व्यक्ति की पहचान मंसाराम पुत्र शोनकू राम निवासी कठियाल पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।