फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। माधोपुर में 126 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) जेएके आरआईएफ के 66वें स्थापना दिवस पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए राजकीय डिग्री कॉलेज में सादा समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व है, जो उनके समर्पण, अनुशासन और जुनून को प्रदर्शित करती हैं। यह मान्यता प्रतिभाशाली व्यक्तियों के पोषण के लिए कॉलेज की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह उपलब्धि समग्र शिक्षा पर जोर देती है, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता को पाठ्य गतिविधियों के साथ जोड़ा जाता है।


उन्होंने बताया कि समारोह में कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक समूह गीत और दो समूह नृत्य प्रस्तुत किए। समूह गीत भरत अत्री, मनु शर्मा, राजन भगत, उमेश सम्याल, शिविका राजपूत, अंकुश मजोत्रा, गुंजन गुप्ता और लक्ष्य जनोत्रा ने प्रस्तुत किया, जबकि डोगरी और पंजाबी लोक नृत्य शिविका राजपूत, रेखा कुमारी, मुस्का भट्ट, दीक्षा देवी, रिया ठाकुर, दानिशा देवी, शाक्षी देवी, गुरलीन कौर, उन्नति शर्मा, स्नेहा शर्मा, सानिया बसोत्रा और मनु सलाथिया ने प्रस्तुत किया। जिन्हें कर्नल मनोज शर्मा, कमांडिंग ऑफिसर, 126 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) जेएके आरआईएफ से 12 हजार रूपया नगद इनाम के साथ प्रशंसा पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें