कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलज में जारी एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने वृद्धाश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ सार्थक समय बिताकर उन्हें भावनात्मक समर्थन दिया। वहीं, इसके बाद स्वयंसेवियों ने बावलियों के आसपास स्वच्छता अभियान भी चलाया।
यह शिविर प्रभारी डॉ. सीमा जॉली के संरक्षण और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रितु कुमार शर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर एनएसएस समिति के अन्य सदस्य, श्री संजीव जामवाल और प्रो. सोनिका जसरोटिया भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस नेक काम को अपना समर्थन दिया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रितु कुमार शर्मा ने बताया कि यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी, सामुदायिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति एनएसएस स्वयंसेवकों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।