फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किसान 31 दिसंबर तक बेच सकते हैं धान, बिलावर मंडी में तीन हजार क्विंटल आमद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कृषि विभाग की ओर से डुंगाडा गांव में स्थापित किए गए धान खरीद केंद्र में रविवार शाम पांच बजे तक 3000 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है। सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर रवि शर्मा ने बताया कि बिलावर उपमंडल के अलग-अलग इलाकों के किसानों की सुविधा के लिए डूंगाडा गांव में धान खरीद केंद्र खोला गया है। इसमें ए ग्रेड धान की कीमत 2320 रुपए और साधारण धान की कीमत 2300 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी रेट तय की गई है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने कहा कि अब तक बिलावर के अलग-अलग इलाकों के 150 किसानों को कृषि विभाग ने धान खरीद के लिए पंजीकृत किया है और 31 दिसंबर तक धान खरीद केंद्र में धान की खरीदारी जारी रहेगी। अधिकारी ने कहा कि अभी तक विभाग की ओर से 2000 क्विंटल साधारण धान और 1000 क्विंटल ए ग्रेड धान की खरीदारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा जो किसान धान बेचने के इच्छुक हैं वह धान खरीद केंद्र पर धान की फसल को 31 दिसंबर से पहले पहले बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें