फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाइक व स्कूटी की टक्कर में दो बच्चों सहित 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। लौंडी शेरपुर सड़क पर स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शेरपुर चौक के नजदीक दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। स्कूटी पर सवार एक ही दो बच्चों समेत परिवार के चार लोग और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों की पहचान स्कूटी पर सवार काबल सिंह उनकी पत्नी पिंकी, बेटा माहिर राजपूत, बेटी आरिया सभी निवासी दयाला चक और बाइक सवार मन्नत संब्याल निवासी सांबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें